पोर्ट ट्रस्ट के मुख्य अधिकारी

अध्यक्ष (श्री पी डी वाघेला, भा.प्र.से.)
 पोर्ट प्रशासन के सर्वकार्य प्रभारी जिनके कार्यों में उपाध्यक्ष तथा विभागप्रमुखों द्वारा सहायता दी जाती है।
उपाध्यक्ष (श्री एम.ए. भास्कराचार)
पोर्ट प्रशासन के सर्वकार्य प्रभारी जिनके कार्यों में विभागप्रमुखों द्वारा सहायता दी जाती है।
सचिव (कप्तान बालेन्दु तिवारी )
सामान्य प्रशासन, कार्मिक, विधि, सतर्कता, श्रम कल्याण, अ.ज./अ.ज.जा. सम्बन्धी आरक्षण नियम, औद्योगिक तथा जन संपर्क और प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभारी हैं ये विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए बोर्ड से सम्बन्धित मामले देखते हैं ।
वित्त सलाहकार तथा मुख्य लेखा अधिकारी (श्री जी सेंथिलवेल)
वित्तीय प्रबन्ध तथा वित्तीय स्रोतों की आयोजन के प्रभारी ।
उप संरक्षक (कप्तान ए. के. सिबल)
समुद्री विभाग के प्रभारी जो पोतचालन कार्य अर्थात् पोर्ट में आने तथा जानेवाले जलयानों के संचलन की देखभाल करते हैं और पोर्ट अग्निशमन केन्द्र , प्रदूषण नियंत्रण तथा खतरनाक माल सम्बन्धी प्रहस्तन कार्य का नियंत्रण करते हैं ।
यातायात प्रबंधक (श्री एच सी वेंकटेश)
समस्त नौभार प्रहस्तन कार्य अर्थात् नौभार प्राप्त करने, उसके भंडारण तथा सुपुर्दगी के प्रभारी । ये प्रतिदिन जलयानों को घाट पर लगाने की प्राथमिकता के निर्धारण, नौभार यातायात संचालन , यातायात परियोजनाओं को अंतिम रुप देने तथा पोर्ट सेवाओं और सुविधाओं के धविपणन का कार्य देखते है ।
मुख्य यांत्रिक अभियंता (श्री नितिन एम बोरवणकर)
ये आवश्यक अपेक्षित नौभार प्रहस्तन उपस्कर जैसे क्रेन, जलयान, तथा पोर्ट के प्लावी जलयान संयंत्र तथा मशीनरी से संबंधित अनुरक्षण, आयोजना तथा सुपुर्दगी के प्रभारी हैं । मुख्य यांत्रिक अभियंता लौह अयस्क प्रहस्तन संयंत्र, तेल प्रहस्तन सुविधाओं के परिचालन तथा अनुरक्षण और बिजली आपूर्ति, जल आपूर्ति, संचार तथा प्रदीपन की भी देखरेख करते है । इसके अतिरिक्त, नौभार प्रहस्तन उपस्कर तथा प्लावी जलयानों की आयोजनाएँ तथा अधिप्राप्ति भी मुख्य यांत्रिक अभियंता द्वारा की जाती है ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (श्री सी. एम .जोशी)
पोर्ट के अस्पताल तथा पोर्ट के अन्य औषधालयों के प्रभारी ।
वरिष्ठ भंडार अधिकारी
ये औषधियों तथा पूंजीगत उपस्करों के सिवाय भंडार संबंधी विभिन्न मदों की अधिप्राप्ति, अनुरक्षण, उन्हें रखने तथा आपूर्ति करने के प्रभारी है ।
व्यापार संवर्धन तथा जन संपर्क अधिकारी ( टी.पी.एण्ड पी.आर.ओ.)
व्यापार संवर्धन तथा जन संपर्क से क्रियाकलाप प्रभारी । साथ ही व्यापार विकास प्रकोष्ठ के भी प्रभारी है ।
मुख्य प्रचालन प्रबंधक (डॉ. जी.एस.राव)
वरिष्ठ कमांडन्ट के.औ.सु.ब. (श्री काशीराम)
व्यापार संवर्धन और जनसंपर्क अधिकारी और व्यापार विकास प्रकोष्ठ प्रभारी (श्री संजय भाटी)
 
Go to the Top